खाने वाली इस दाल से निखारे अपना चेहरा, ट्राई करें इसका फेसपैक

अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए आप क्या-क्या करते हैं। कभी फेसवॉश, फेसपैक्स, स्क्रब, फेस मास्क, फेस मसाज आदि लेकिन मार्केट की इन सभी चीजों में खतरनाक केमिकल मोजूद रहता है। इससभी से बचने के लिए आप बाजार के केमिकल से बेहतर है कि घर पर ही मास्क, फेस पैक को बनाएं और उसका इस्तेमाल करें। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मसूर की दाल आपकी सेहत के साथ-साथ आपनी खूबसूरती को निखारने के भी काम आती है।

फेसपैक्स

मसूर दाल और बेसन फेसपैक

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको मसूर की दाल का पेस्त तैयार करना होगा। इसके बाद आपको एक चम्मच मसूर दाल का पेस्ट पाउडर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। अगर फेस पैक गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा और दही मिलाएं। और अहर पतला है तो उसे ठीक करने के लिए मसूर दाल का पेस्ट मिलाएं। इस फेस पैक को हफ्ताह में एक बार अपने चेहरे पर लगाएं लेकिन यह अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर अपने चेहरे को धो लें।

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में खुद को भीगने के बाद कैसे रखें सेफ, ताकि न पड़े बीमार

मसूर दाल और बादाम फेसपैक

मसूर दाल और बादाम से बना ड्राई स्किन वालों के लिए सबसे बेहतर फेसपैक है। इसके अलावा जिन लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे रहते है उनके लिए भी ये फेसपैक बहुत फायदेमंद है। इस फेसबैक को बनाने के लिए आप मुट्ठी भर मसूर की दाल को रातभर भिगो दें। उसके अगले दिन ग्राइन्डर से गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच बादाम का तेल मिक्स कर दें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। चेहरे पर निखार आपको खुद ब खुद नजर आएगा।

यह भी पढ़ें: अगर आपने भी अपने जीवन में किए हैं ये 10 पाप, तो मिलेगा उचित ठंड

मसूर दाल और दूध का फेसपैक

दूध आपकी चेहरे की टैनिंग को हटाने के काम आता है। दूध इसलिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह आपके चेहरे से डेड सेल को बाहर निकालता है। इस पैक को बनाने के लिए रात भर मसूर की दाल को भिगो कर रखें। अगले दिन उसका गाढ़ा पेस्त तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में 1/3 कप ठंडा कच्चा दूध मिलाएं और फिर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से अपने चेहरे को धो लें। चेहरा चमकेगा।

 

 

 

LIVE TV