नशे में छेड़छाड़ कर रहा था मनचला, ‘लक्ष्मीबाई’ ने बरसाए लात-घूसे

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र सिंह

आगरा: थाना जगदीशपुरा के आवास विकास क्षेत्र में एक रईस जादे को शराब के नशे में महिलाओं को छेड़ना भारी पड़ गया। महिलाओं ने स्थानीय लोगो संग मिलकर रईसजादे की जमकर पिटाई कर डाली।

महिलाओं ने पहले चप्पलों से और फिर लातघूसों से रईस जादे को जमकर धुना। पूरे मामले का वीडियो आज सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। छेड़छाड़ की शिकार महिला को लोग घूंघट वाली रानी लक्ष्मीबाई का नाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक के रस्ते आई मौत, बाइक सवार लोगों ने छलनी किया युवक का सीना

वायरल वीडियो में महिलाओं द्वारा कार सवार की पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही देर में वीडियो जबरदस्त ट्रेंड होने लगा। आरोपी बोदला के आवास विकास सेक्टर चार का अजीत निकला। युवक का सेक्टर एक मे आलीशान काम्प्लेक्स है।

यह भी पढ़ें : अटल जी के गाँव में छाया सन्नाटा, अच्छी सेहत के लिए हुआ अनुष्ठान

जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब पीने का आदी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। युवक शराब के नशे में महिला को छेड़ रहा था। स्थानीय लोग उसकी आए दिन की हरकतों से परेशान थे और उन्होंने सोमवार रात उसे घेर लिया। महिलाओ ने उसकी चप्पलो से पिटाई की।

LIVE TV