मॉर्निंग वॉक के रस्ते आई मौत, बाइक सवार लोगों ने छलनी किया युवक का सीना

रिपोर्ट: धर्मेन्द्र सिंह

आगरा: थाना एत्माद्दौला के चंदन नगर में सुबह सुबह टहलने निकले एक युवक को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सुबह लोगों लोगों की नींद खुल गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना एत्माद्दौला

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही परिजनों ने रंजिश के चलते गोली मारी गई है फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कलश विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं संग भयानक हादसा, 2 की मौत 17 घायल

थाना एत्माद्दौला के चंदन नगर में भोला उर्फ बबलू रोज की तरह आज भी सुबह टहलने के लिए घर से निकला लेकिन उसे क्या पता था कि आज उसकी हत्या करने की फिराक में कुछ लोग उसका इंतजार कर रहे हैं। बबलू जैसे ही चंदननगर से  टहलता हुआ आगे की तरफ निकला झाड़ियों में छिपे तीन लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली बबलू के बाहों में लगी।

इस घटना के बाद चीख पुकार सुनकर तीनों युवक बाइक से फरार हो गए। वहीं लहूलुहान अवस्था में बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस परिजन मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: अटल जी के गाँव में छाया सन्नाटा, अच्छी सेहत के लिए हुआ अनुष्ठान

परिजनों ने बताया कि उनकी कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

LIVE TV