कांस्टेबल को महंगा पड़ा मोदी सरकार से पंगा, हुई बड़ी कार्रवाई

कांस्टेबलमुंबई। महाराष्ट्र पुलिस के एक कांस्टेबल ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पीएम मोदी की आलोचना की थी। जिसके बाद उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। इस हरकत के लिए महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि रमेश शिंद को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बालासाहब थोराट की सुरक्षा में तैनात किया गया था, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मौजूदा मोदी सरकार के खिलाफ लगातार विपक्षी दल हमला बोल रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। ना सिर्फ विपक्षी दल बल्कि भाजपा के अपने ही नेता यशवंत सिन्हा मोदी सरकार क आर्थिक नीतियों के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। वहीं समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि मोदी सरकार घमंड में चूर है।

आलोचना की वजह से बैठी जांच

पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ पीएम मोदी की आलोचना की वजह से जांच बैठी, जिसके बाद मामले को गंभीर रूप से लेते हुए जल्द से जल्द जांच के बाद कॉस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया, साथ ही मामले की आगे की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

अहमदनगर के एसपी रंजनकुरार शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई रमेश शिंद के खिलाफ रविवार को की गई है, उनके खिलाफ यह कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद की गई है, यह जांच जिला पुलिस की साइबर सेल ने की है, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

LIVE TV