राष्ट्रमंडल खेल : वेट लिफ्टिंग में भारत का जलवा जारी, पूनम ने दिलाया पांचवां गोल्ड

गोल्ड कोस्ट| भारत की महिला भारोत्तोलक पूनम यादव ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन भारत को स्वर्णिम शुरुआत दी। पूनम ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया।

राष्ट्रमंडल खेल
भारत को अभी तक सभी स्वर्ण पदक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ही मिले हैं। पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 100 किलो का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 122 किलोग्राम का भार उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इससे पहले भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने शनिवार को भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला था। सतीश ने भारोत्तोलन के पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को सोने का तमगा दिलाया।

यह भी पढ़ें : सलमान से भी बड़े दबंग थे उनके दादा, जेल पहुंचते ही ‘भाई’ ने दिया परिचय

सतीश ने स्नैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़ें : भाजपा के बर्थ-डे पर शाह का गजब अंदाज, विपक्ष को बताया ‘कीड़े-मौकौड़े’, खुद को ‘सैलाब’

स्पर्धा का रजत इंग्लैंड के जैक ओलिवर के नाम रहा जिन्होंने 312 का कुल स्कोर किया। आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

 

LIVE TV