मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम से भागा दूल्हा, मचा हड़कंप   

इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समारोह में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां लगे शादी के मंडप से एक दूल्हा टॉयलेट के बहाने भाग गया। दुल्हे के भागने की खबर सुनते ही वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सुनहरे वैवाहिक जीवन का सपना संजोए दुल्हन के आंसू देख सभी परेशान हो गए।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के इस कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिह भी मौजूद थे। उन्होंने ने कहा कि इस मामले की पड़ताल की जाएगी। और जांच में सभी पहलुओं को देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- कासगंज हिंसा : व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दरअसल वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने से चंद मिनट पूर्व दूल्हा रुकमपाल टॉयलेट जाने की बात कहकर निकला और फिर नहीं लौटा। काफी देर तक नहीं आने पर उसके परिजन भी उसको देखने के बहाने चले गए।

वहीं लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के वाले चार लाख रुपये दहेज की मांग की थी जिसे वह पूरा नहीं कर पाए थे। लड़की के पिता के द्वारा की गयी शिकायत को लेकर  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे। ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-नोएडा फर्जी मुठभेड़: अपने ही बयानों पर घिरी यूपी पुलिस, असलियत… राम जाने

गौरतलब है कि भदामई गांव की एक युवती का विवाह रुकमपाल सिह निवासी नगला बने किशनी, मैनपुरी से तय हुआ था। उसके पिता अभयराम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह की बात तय कर ली थी।

बता दें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 52 जोड़ों के लिए मंडप सजाया गया था। सभी जोड़े वहां पहुंचे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV