भगवा रंग में रंगा मुख्यमंत्री सचिवालय, पुताई का काम जारी

भगवा रंगलखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से भगवा रंग का जूनून लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। जैसे मानों भगवा रंग नया फैशन बन चुका हो। इसके अलावा इस रंग का इतना बोल बाला हो चुका है कि अब सीएम सेक्रेटिएट यानी लाल बहादुर शास्त्री भवन भी भगवा रंग में रंगने जा रहा है।

यह भी पढ़े:- यूपी के इस गांव में लड़की नहीं बल्कि लड़के करते हैं यह अनोखा काम

उल्लेखनीय है कि इसी भवन से राज्य की सत्ता चलती है। यहीं से राज्य के सभी महत्वपूर्ण विभागों के सचिव, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री अपना कामकाज संभालते हैं।

मुख्यमंत्री योगी का भगवा से है पुराना नाता

राज्य की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भगवा रंग के कपड़े ही पहनते हैं, जिसके चलते उनके दौरौं की देख-रेख कर रहे अधिकारी भी भगवा रंग की तौलियों और सोफों की व्यवस्था करते नजर आते रहे हैं।

गौरतलब है कि मामला सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उनके दौरे के दौरान कहीं भी इस तरह की व्यवस्था ना की जाए।

अखिलेश ने करवाया था लोकभवन का निर्माण

वैसे तो पिछली सरकार ने शास्त्री भवन की जगह सत्ता चलाने के लिए लोकभवन बनवाया था। लेकिन सत्ता बदलने के साथ ही लोकभवन की चमक भी खोती जा रही है।

अखिलेश ने 3 अक्टूबर को 2016 को लोकभवन का उद्घाटन किया था तो लगा था कि अब राज्य की सत्ता का केन्द्र लोकभवन होगा। किन्तु योगी सरकार में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

शास्त्री भवन की रंगाई पोताई का काम तेजी से चल रहा है, आने वाले कुछ दिनों में यह पूरी तरह भगवामय हो जायेगा। फिलहाल लोकभवन में कैबिनेट मीटिंग और प्रेस ब्रीफिंग जैसे काम-काज होते रहेंगे।

बसों पर भी रहता है पार्टी-कलर हावी

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन की बसों पर भी सत्ता असर साफ़तौर पर देखने को मिलता है। बीएसपी शासन में नीली रंग की सर्वजन हिताय बस सेवा आई तो अखिलेश राज में लाल और हरे रंग की पट्टी वाली लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की गई। अब जब योगी सरकार है तो भगवा रंग की बसों की शुरुआत हुई है।

शास्त्री भवन का इतिहास

शास्त्री भवन का उदघाटन 23 अगस्त सन 1979 को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास द्वारा किया गया था। ख़ास बात है कि इस भवन के पांचवें मंजिल पर ही सभी मुख्यमंत्री का कार्यालय रहा है।

यह भी पढ़े:- योगी कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों अधिकारियों पर गिरी गाज

उल्लेखनीय है कि अभी तक मोहम्मद अहमद शाहिद खान, गोविन्द वल्लभ पंत, चंद्रभानु गुप्ता, सम्पूर्णानंद, चौधरी चरण सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा, एनडी तिवारी, राम नरेश यादव, बाबू बनारसी दास, वी।पी। सिंह, श्रीपति सिंह, वीर बहादुर सिंह, मुलायम सिंह, मायावती, कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव ने अपनी सरकार का कामकाज एनेक्सी से ही चलाया है।

वहीं अब योगी आदित्यनाथ शास्त्री भवन के पांचवे तल से राज्य की सत्ता चला रहे हैं।

देखें वीडियो:- 

LIVE TV