क्या मेडिटेशन भी हो सकता है चॉकलेटी !

चॉकलेट की मदद से भी मेडिटेशन किया जा सकता है। चौक गए ना। ऐसे ही हम भी चौक गए थे जब इसके बारे में पहली बार सुना था। तह लगा था यह कोई बेकार की बात है। लेकिन यह सच है। क्योंकि चापलेट की खुशबू आपके दिमाग को शांत रखती है। साथ ही उसकी महक से आपकी मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इसलिए आज हम आपको इस मेडिटेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

चॉकलेट मेडिटेशन

क्या है चॉकलेट मेडिटेशन

चॉकलेट मेडिटेशन में एक चॉकलेट के टुकड़े का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर डार्क चॉकलेट का। इस मेडिटेशन में आप चॉकलेट खाने के साथ उसकी खुशबू महसूस करते हैं। यह मेडिटेशन वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। इससे शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही आपमें सकारात्मक बदलाव आते हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी जिंदगी में एडवेंचर का तड़का लगाना है तो रॉक क्लाइम्बिंग से बेहतर और कुछ नहीं

चॉकलेट मेडिटेशन कैसे करें

  • चॉकलेट मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले अपनी पसंदीदा डार्क चॉकलेट का बड़ा टुकड़ा लें।
  • अब गहरी सांस लें और शरीर की मांसपेशियों को शांत करें। शरीर को रिलैक्स करने के लिए यह जरुरी होता है।
  • अब आंखों को बंद करके चॉकलेट की खुशबू को महसूस करें। कहा जाता है कि चॉकलेट में 300 फ्लेवर होते हैं।
  • इसके बाद थोड़ी सी चॉकलेट को खाएं और उसके फ्लेवर को महसूस करें।
  • चॉकलेट की वजह से मुंह में हो रहे सेंसेशन पर फोकस करें।
  • इसी तरह से बाकि की चॉकलेट खाएं।
  • अंत में एक पल के लिए रुके गहरी सांस लें और सामान्य रुटीन में वापिस आ जाएं।
LIVE TV