इन छुट्टियों में बनाएं भारत के इन खूबसूरत स्थानों का प्लान

भारत के हर कोने में इतिहास ही नजर आता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर स्थान का अपना अलग ही इतिहास है। सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। दूर-दूर से पर्यटन और श्रद्धालु इस प्राचीन शहर का भ्रमण करने के लिए यहां पर आते हैं। इतिहास पर नजर डाले तो आपको पता चलेगा कि आप कितने शक्तिशाली साम्राज्य का शासक के बारे में पता कर रहे हैं। उन्होंने यहां पर राजधानी भी बसाई थी। पहले कुछ समय तक इस स्थान पर चोलों का आधिपत्य रहा फिर यहां पर मराठा और नायकों के अधीन आया। तंजापुर राज्य की राजधानी शहर चेन्नई से महज 380 कि.मी. की दूरी पर है। यहां पर सालभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां के धार्मिक स्थलों में आप बृहदेश्वर मंदिर, एयरवतेश्वर मंदिर, तंजावुर रॉयल पैलेस, गंगाकोंडा मंदिर, सेफोरजी सरस्वती महल पुस्तकालय आदि को देख सकते हैं। आज हम आपको इस शहर के खूबसूरत नजारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कोल्लम

तिरुवरुर

तंजावुर से वीकेंड पर आप तिरुवरुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। तिरुवरुर तमिलनाडु राज्य का एक प्रसिद्ध प्राचीन शहर है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए ज्यादा जाना जाता है। इतिहास पर प्रकार डालें तो पता चलता है कि तिरुवरुर चोल साम्राज्य की राजधानियों में से एक था। इस स्थल पर कई शक्तिशाली राजवंशों का शासन रह चुका है जिसमें मध्यकाल के चोल, बाद के बाद, पड्या, विजयनगर साम्राज्य, मराठा और अंग्रेज शामिल थे। वर्तमान में यह शहर अपनी धार्मिक गतविधियों के लिए ज्यादा लोकप्रिय है। यहां का त्यागराज मंदिर और वार्षिक रथ त्योहार काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इतिहास और कला-संस्कृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा महत्व रखता है।

तिरुवरुर

लावा ने एआई फोटोग्राफी के साथ नया किफायती स्मार्टफोन उतारा

कोल्लम

कोल्लम दक्षिण का एक प्रसिद्ध बंदरगाह है। जो लक्षद्वीप तट पर बना हुआ है। यहां पर दक्षिण के कई शक्तशाली राजाओं का शासन रह चुका है। यह एक तटीय स्थान है इस नाते और बंदरगाह होने के नाते भी इस शहर के बाहर के देशों से व्यापारिक और व्यवहारिक संबंध है। यह शहर अपने मसालों और काजू उत्पादन के लिए ही जाना जाता है। यहां पर आप कई शानदार स्थलों के बारे में जान सकते हैं और उनका भ्रमण भी कर सकते हैं। आप यहां पर कई वन्यजीव अभयारण्य, थंगासेरी,पालीरूवी जसप्रपात, मुनरों आदि भी घूम सकते हैं।

इडुक्की

तंजावुर से आप केरल के इडुक्की की सैर का प्लान बना सकते हैं, यह राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां वर्षभर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पश्चिमी घाट में बसा है, जहां आप पहाड़ी खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। इडुक्की का आधे से ज्यादा भाग घने जगंलों से घिरा हुआ है। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से कई शानदार स्थल मौजूद हैं, जिनमें इडुक्की डैम, इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य, हिल व्यू पार्क, नंदुकानी, थाट्टेकड पक्षी अभयारण्य, कलवरी माउंट आदि शामिल हैं।

नई ‘पट्टी’ कांटैक्ट लेंस कॉर्निया के इलाज में होगी मददगार

होगेकन्नाल

तंजावुर से आप तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले स्थित होगेकन्नाल की सैर का प्लान बना सकते हैं। होगेकन्नाल राज्य का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने विशाल जलप्रपात के लिए जाना जाता है। रिफ्रेशिंग सफर के लिए यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। होगेकन्नाड बैंगलोर से 180 कि.मी और धर्मपुरी से 46 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह एक आकर्षक जलप्रपात है जिसे भारत का नाइग्रा फॉल भी कहा जाता है। यह वाटर फॉल कावेरी नदी से जल प्राप्त करता है। यहां सैलानियों के लिए बोट राइड्स की भी व्यवस्था है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

 

 

LIVE TV