रेप आरोपियों पर बरपा जनता का कहर, बीच बाजार में जिंदा फूंका

लोहित। देश में घटित हो रहे रेप जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ जहां सरकार सख्त से सख्त कानून बनाने की कोशिश में लगी है, तो वहीँ इससे परेशान जनता ने रेप के आरोपियों को खुद सजा देने का अपना अलग तरीका अपना लिया है। एक ऐसा ही मामला अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले से सामने आया है जो बेहद दर्दनाक है।

रेप

यहां एक 5 साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपियों को जनता ने इस कदर सजा दी है जिसे देख और सुनकर कोई भी दरिंदा आगे कभी रेप जैसे अपराध को सोचने पर भी उसकी रूह कांप उठेगी।

यह भी पढ़ें : भारत ने किया 2 हजार किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण

5 साल की बच्ची से रेप को लेकर इलाके की जनता ने इतना आक्रोश पैदा हुआ कि, आरोपियों को पुलिस थाने से निकालकर जमकर पीटा और न सिर्फ पीटा बल्कि उन्होंने आरोपियों को जिंदा जला दिया।

ये पूरा मामला लोहित जिले के तेजु का है। आरोपियों की पहचान संजय सबर (30) और जगदीश लोहार (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अरुणाचल प्रदेश के चाय बागानों में काम करने आए थे।

इस बारे में आईजी नवीन पायेंग ने कहा कि, “12 फरवरी को एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई थी। बच्ची का सिर धड़ से अलग था। उसका शव उसी चाय बागान में मिला, जहां ये दोनों आरोपी काम करते थे। बच्ची के शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। शव मिलने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को असम से अरेस्ट किया था।”

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस के सामने दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया था। दोनों को तेजू थाने में रखा गया था। इस बीच आरोपियों के गिरफ्तारी की खबर लोगों के बीच आग की तरह फैली।

थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ करते हुए आरोपियों को लॉकअप से बाहर निकाला और पीटते हुए चौराहे पर लाए और जिंदा जला डाला।

यह भी पढ़ें : पढ़िए घोटालेबाज विक्रम कोठारी का इतिहास, ऐसे गटके हजारों करोड़

उधर, मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। उन्होंने कहा कि, “बच्ची से बलात्कार और हत्या की घटना ‘बर्बर और अमानवीय’ है। भीड़ का उग्र होना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है। मैंने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।”

गौरतलब है कि, 5 मार्च 2015 को नागालैंड के दीमापुर में इसी तरह की घटना हुई थी। यहां भी उग्र भीड़ ने रेप के आरोपी को जेल से बाहर निकालकर मार डाला और उसका शव बीच चौराहे पर टांग दिया था।

रेप

 

LIVE TV