कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन पर बीजेपी ने कसा तंज, कहा- पार्टी में चल रही है गुटबाजी    

सुरेन्द्र ढाका

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन पिछले तकरीबन साल भर से नहीं हो पाया है। इसको लेकर अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। खास बात ये भी है कि पार्टी में गुटबाजी की वजह से पीसीसी की टीम गठन में देरी हो रही है।

कांग्रेस कार्यकारिणी

जबकि कई बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कार्यकारिणी की सूची बनाकर हाईकमान को दे चुके हैं। बावजूद इसके नई टीम का गठन नहीं हो पा रहा है। टीम गठन ना होने का सबसे बड़ा कारण गुटबाजी को ही माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- 7 अक्टूबर को होगा डांस घमासान, विनीत शर्मा होंगे चीफ गेस्ट

हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का यह कहना है कि जो लोग काम कर रहे हैं वह सब कांग्रेस के ही  हैं। जो कार्य करता है और वही एक्टिव है। इसलिए इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है कि टीम कब तक बनेगी।

वहीं दूसरी तरफ इशारों-इशारों में प्रीतम सिंह अपने विरोधियों पर भी हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं वह इस तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। जल्द ही नई टीम का गठन होगा।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड में भूस्खलन से 3 की मौत, 5 के फंसे होने की आशंका

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी कांग्रेस की टीम के गठन न होने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि बीजेपी इसे कांग्रेस का निजी मामला बता रही है। लेकिन बीजेपी का यह भी कहना है कि कांग्रेस के अंदर इतनी गुटबाजी है कि वह अपनी टीम का गठन नहीं कर पा रहे हैं।

प्रीतम सिंह भले ही बड़ी बात करें लेकिन वह खुद गुटबाजी में फंसे हैं। पार्टी के अंदर इतनी धड़ेबाजी है कि तकरीबन साल भर बाद भी प्रीतम सिंह अपनी नई टीम नहीं बना पाए हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV