
रिपोर्ट- गुरनाम सिंह
सितारगंज। 7 अक्टूबर को सितारगंज में डांस का घमासान होगा। एशिया में भारत को 2017 में पॉपिंग से रिप्रजेंट करने वाले सेलिब्रिटी विनीत शर्मा कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे।
हार्ट हैकर डांस एकेडमी के तत्वाधान में आगामी सात अक्टूबर को द फेस ऑफ इंडिया प्रथम सीजन का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। शहर के निजी होटल में पत्रकार वार्ता में आयोजक अजय भगत, विवेक कुमार ने बताया कि डांस प्रतियोगिता से पहले शक्तिफार्म, खटीमा, सितारगंज, किच्छा, बरेली, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर आदि शहरों में ऑडिशन किए जाएंगे।
यह भी पढ़े: इन्वेस्टर्स समिट के सहारे प्रदेश के सपनों को साकार करेंगे सीएम
ऑडिशन के उपरांत चयनित प्रतिभागियों को सात अक्टूबर को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में केओडी एशिया 2017 में पॉपिंग से इंडिया को रिप्रजेंट करने वाले विनीत शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। विवेक कुमार व अजय भगत ने बताया कि आठ अक्टूबर को अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में तीन घंटे की पॉपिंग शिक्षा टूर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी ही बड़े जोर शोर से चलती नज़र आ रही हैं।