Biodiversity Day : जैविक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक कराना वर्तमान समय की आवश्यकता

हमारे जीवन में जैव विविधता का काफी महत्व है। जैव विविधता में कमी होने के कारण बाढ़, सूखा और तूफान जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण जैव विविधता का संरक्षण बहुत ज़रुरी है। इसके लिए लोगों को जागरुक कराने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 22 मई को विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस के रुप में मनाने का निर्णय किया। जैव विविधता सभी जीवों एवं परिस्थितिकी तंत्रों की विभिन्नता एवं असमानता को कहा जाता है।

Biodiversity Day

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।

1972 – पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

1990 – उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।

1992 – बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।

जानें देश की दूसरी मुस्लिम महिला मुख्यमंत्रीं के राजनीतिक सफर के बारे में…

1996 – माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।

2001 – दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।

2002 – नेपाल में संसद भंग।

2003 – अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।

2007 – गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 – केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न। मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति ‘निर्मला’ सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये। केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

खेत में मरी हुई मां के बगल में 4 दिनों तक ज़िंदा बची रही 1 साल की बच्ची…

22 मई को जन्मे व्यक्ति

1959 – महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री।

1925 – मदन लाल मधु – हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।

1774 – राजा राममोहन राय – धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का नाम सबसे अग्रणी है।

22 मई को हुए निधन

2011 – गोविन्द चन्द्र पाण्डे – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।

1991 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।

1545 – शेरशाह सूरी – भारत में ‘सूर साम्राज्य’ का संस्थापक और महान् योद्धा।

LIVE TV