Today’s History 05 December: जानिए 05 दिसंबर को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

05 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने 1657 में खुद को बादशाह घोषित किया।
  • रूस में 1917 में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
  • कनाडा में 1917 में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।
  • ब्रिटिश संसद द्वारा 1922 में आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।
  • जापानी हवाई जहाज ने 1943 में कोलकाता पर बम गिराया।
  • भारत में 1946 में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
  • सिक्किम 1950 में भारत का संरक्षित राज्य बना।
  • लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई.
  • अफ्रीकी देश घाना ने 1960 में बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
  • भारत ने 1971 में बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
  • गेराल्ड फोर्ड ने 1973 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • मुलायम सिंह यादव 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने।
  • विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद 1990 में पहली बार लोगों के सामने आये।
  • मुलायम सिंह यादव 1993 में पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।
  • चेचेन्या में रूस ने 1999 में अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
  • भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 1999 में ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2001 में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
  • चीन में 2003 में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।
  • चेचेन्या में ट्रेन में 2003 में हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।
  • सन 2005 में बनाये गए एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
  • रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने 2008 में अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
  • काँग्रेस ने 2008 में अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
  • यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर 2013 में हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

05 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का 1872 में जन्म हुआ।
  • भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का 1894 में जन्म हुआ।
  • भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का 1898 में जन्म हुआ।
  • जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का 1905 में जन्म हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का 1932 में जन्म हुआ।
  • गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का 1938 में जन्म हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का 1969 में जन्म हुआ।

05 दिसंबर को हुए निधन

  • जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का 1230 में निधन हुआ।
  • भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का 1950 में निधन हुआ।
  • प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का 1951 में निधन हुआ।
  • प्रसिद्ध शायर मजाज़ का 1955 में निधन हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का 1961 में निधन हुआ।
  • दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का 2013 में निधन हुआ।
  • तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का 2016 में निधन हुआ।
LIVE TV