समुद्र से 3028 फीट ऊंचाई पर पहाड़ों में स्थित एक ऐसा किला जहां प्रकृति भी झूमती है

अक्टूबर को घूमने का महीना बताया जाता है। इस महीने में माना जाता है कि ना ज्यादा गर्मी होती है और ना ही ज्यादा ठंड इसलिए इस मौसम में हर कोई के व्यक्ति के लिए घूमना आसान होता है। लेकिन अब तो अक्टूबर का महीने खत्म होने को है। आप सभी सोच रहे होगे कि अब इन बातों का क्या मतलब है। तो हम आपको बता दे अभी भी यह महीना खत्म होने में आठ दिन बचे हैं आप आराम से इन दिनों में भी कहीं भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो आज हम आपको महाराष्ट्र के कोरीगढ़ किले के बारे में बताने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र का कोरीगढ़ किला

महाराष्ट्र का कोरीगढ़ किला

कोरीगढ़ किला महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। यह एक बहुत ही प्राचीन किला है। जो यहां के जानेमाने लोनावला हिल स्टेशन से महज 25 कि.मी. की दूरी पर ही स्थित है। इतिहास से जुड़े दस्तावेज बताते हैं कि इस किले का निर्माण 10 वीं सदी में कराया गया था। यह किला पहाड़ों के ऊपर समुद्र तल से 3028 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह किला बारत के सबसे ऊंचे किले की लिस्ट में शुमार है। यह अपनी खास भौगोलिक स्थिति के लिए भी जाना जाता है। जहां वीकेंड पर ट्रेकर्स और हाइकर्स भी आपको दिख जाएंगे। इस किले आगे जाकर छत्रपति शिवाजी ने अपने अधीन किया। आज के समय में यह किला पर्यटकों की नजर में काफी अच्छा माना जाता है।

महाराष्ट्र का कोरीगढ़ किला

यह भी पढ़ें- जानें क्या है हर माह मनाया जाने वाला प्रदोष व्रत,रखने से मिलते हैं अनगिनत फायदे

और क्या है खास

आप चाहें तो कोरीगढ़ किले के भ्रमण के साथ आसपास की शानदार जगहों की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। यहां आसपास कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां आप अपनी यात्रा के दौरान जा सकते हैं, जिसमें भाजा गुफाएं, राजमाची पार्क, लोनावला व्यू प्वाइंट, लोनावला झील, पावना झील और कार्ला गुफा आदि शामिल हैं।

आने का सही समय

वैसे तो यहां का मौसम किसी भी समय खुशनुमा बना रहता है। इसलिए आपका जब भी मन करें आप यहां पर आने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन उचित होगा अगर आप यहां पर मानसून के समय में घूमने के बारे में नहीं सोंचगे क्योंकि यह किली ऊपर पहाड़ी पर स्थित है तो पर फिसलन मानसून के समय में कुछ ज्यादा ही हो जाती है। आप यहां के प्राकृतिक नजारों को बहुत ही कायदे से निहार सकते हैं।

 

 

 

LIVE TV