
पूरा देश घूमने के बाद आज हम आपको बताने जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बारे में। यह प्रदेश रावी नदी के तट पर बना हुआ है। माना जाता है कि हरी-भरी वादियों और घाटियों के बीच यह शहर काफी मनोरम और खूबसूरत है। यहां आकर समय बिताकर आपको वह आनंद की प्राप्ति होगी जो शायद अगर आप विश्व भी घूम लें तो नहीं होगी। यहां पर प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ और भी कई तरह के नजारों का अनुभव कर सकते हैं। आज हम आपको इस स्थान के बारे में और भी विस्तार से बताने जा रहे हैं।
आज हम बात करेंगे हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर की जो आपकी प्राकृतिक धरोहर और ऐतिहासिक नजारों के कारण हमेशा चर्चा में रहता है। यहां पर साल-भार लोगों का आना-जाना लगा ही रहता है। इतना ही नहीं यहां पर काफी संख्या में मंदिर भी मौजूद हैं जो अपने प्राचीन के इतिहास को दर्शाते हैं।
डलहौजी
चंबा एक तरह के हिमाचल का मिड पॉइंट है जहां से आप हिमाचल के अमूमन शहर को घूमने का प्लान बना ही लेते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत स्थान है जिसका नाम है डलहौजी जो अपनी खूबसूरती के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। यह एक मनमोहक हिस स्टेशन है जो अंग्रेजों के शासन काल में बसाया गया था। डलहौजी की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 1970 मीटर है। यह डिल स्टेशन पांच पहाडियों पर बसा हुआ है। इस हिल स्टेशन का नाम ब्रिटिश गर्वनर डलहौजी के नाम पर ही रखा गया है। आप यहां पर जब चाहें अपनी सुविधा के अनुसार सैर का प्लान कर सकते हैं। यहां की वास्तुकला भी आपको उतनी ही पसंद आएगी जितनी कि यहां की खूबसूरत वादियां और पहाड़।
आज का पंचांग, 24 अक्टूबर 2018, दिन- बुधवार
खज्जियार
चंबा शहर से आप खूबसूरत पर्यटन स्थल खज्जियार की सैर का प्लान बना सकते हैं। खज्जियार हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की पहाड़ी घाटियों और हरा-भरा परिदृश्य सैलानियो को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। खज्जियार चंबा जिले के ही अंतर्गत आता है, जहां आप कुछ कि.मी का सफर तय कर आसानी से पहुंच सकते हैं। समुद्र तल से यह लगभग 6500 फीट की ऊंचाई पर बसा है, जहां से आप हिमालय की कई बर्फीली चोटियों को दीदार कर सकते हैं। इस पहाड़ी क्षेत्र की खूबसूरती को देखते हुए इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। एक शानदर यात्रा के लिए आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। खासकर प्रेमी जोड़ों के लिए स्थल काफी ज्यादा खास है।
धर्मशाला
अपनी यात्रा को खास बनाने के लिए आप चंबा से धर्मशाला का प्लान बना सकते हैं। धर्मशाला राज्य का एक खास पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां का एक मुख्य आकर्षण धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड भी है, जो विश्व का सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम में गिना जाता है। यहां कई बौद्ध मठ मौजूद हैं, जो आत्मिक व मानसिक शांति का बड़ा केंद्र माने जाते हैं। धर्मशाला का माहौल बेहद शांत है, जहां आपको अपार आंतरिक शांति प्राप्त होगी। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।
38 कमर देखती ही देखती होगी 28 बस अपनाएं ये एक्सरसाइज
पालमपुर
ऊपर बताएं गए स्थानो का सफर तय करने के बाद आप चंबा से पालमपुर का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां पर आप कभी जाने का प्लान बना सकते हैं। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 1205 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आकर आपको एक अलग ही सुकून का अहसास होगा जो शायद ही आपको इससे पहले कभी भी हुआ हो। यहां के पर्यटनों में और भी बहुत कुछ शामिल है जो आपको इसके बारे में और भी विस्तार से जानकारी देंगे। आप एक शानदार सफर के लिए यहां आने का जब चाहें प्लान बना सकते हैं।