
केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों को दौरा भारी पड़ गया। यहां श्योपुर शहर में उन्हें स्थानीय लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। श्योपुर शहर के अमराल और सीप नदियों में अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोकने की कोशिश की। यही नहीं काफिले पर काले झंडे, झाड़ू और कीचड़ भी फेंका गया।

गुस्साए लोगों ने स्थानीय सांसद व कृषि मंत्री तोमर का स्वागत भी नहीं किया। बल्कि विरोध स्वरूप प्रशासन कुप्रबंधन पर ताली बजाई। प्रदर्शन में ज्यादातर गणेश बाजार क्षेत्र के व्यापारी और परिवार के लोग शामिल थे। सभी ने बताया कि उनकी दुकानों में बाढ़ का पानी घुस जाने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
तोमर को धक्का देने का भी प्रयास
जिस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का काफिला श्योपुर कस्बे पहुंचा उस दौरान प्रदर्शनकारी न सिर्फ सड़कों पर ही उतर कर आए बल्कि उन्होंने तोमर को धक्का देने का प्रयास भी किया।
मुरैना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं तोमर
केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर मुरैना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इसमें श्योपुर जिला काफी ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है। बढ़ा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए वह पहुंचे हुए थे। जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें… यूं ही नहीं मिली नीरज को सफलता, 1 साल तक बंद रखा था फोन और सिर्फ मां से करते थे बात