इस पेस्ट से सिर्फ 2 दिन में बाल होंगे घने…

भागदौड़ भरी जिंदगी, ​अनियमित खानपान और तनाव भरे जीवन के चलते आजकल लोगों में बालों से संबंधित कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। चाहे महिला हो या पुरुष हर कोई बालों से संबंधित तरह तरह की समस्याओं से गुजर रहा है।

इस पेस्ट से सिर्फ 2 दिन में बाल होंगे घने...

आलम यह है कि वर्तमान समय में ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी गंजेपन के शिकार हो रहे हैं। बालों में कलरिंग और अन्य तरह के प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने के चलते भी लोगों को बालों की शिकायत है। अगर आपको बाजार में मिलने वाले हेयर जेल पर भरोसा ना हो तो आप आसानी से घर में हेयर जेल बना सकती है।

ये बालों में किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ लहसुन की फांकें और नारियल का तेल चाहिए।

लंबे वक्त से था फरार बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

लहसुन के फायदे

अगर आपको बालों में लहसुन लगाने की बात अटपटी लग रही है तो हम आपको बता देते हैं कि लहसुन बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

आमतौर पर लोग लहसुन को सिर्फ सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए डालते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन आपके बालों के लिए कितना फायदेमंद है?

वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स का भी मानना कहना है कि लहसुन एक ख़ास तरह का तत्व होता है जो बालों को कई कमियों से बचाता है।

बालों में लहसुन लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती हैं।

बालों को दुबारा उगाने के लिये लहसुन अच्‍छा होता है। साथ ही यह बाल झड़ना रोकता है और स्‍कैल्‍प को पोषण भी देता है। रूसी के लिये भी यह सहायक है।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है नारियल

लंबे, घने और लहराते बालों के लिए नारियल के तेल से बढि़या उपाय कोई नहीं है। इस तेल के कई फायदें हैं। आप ना सिर्फ बालों में मजबूती लाने के लिए बालों में तेल से मालिश कर सकते हैं, बल्कि बालों में चमक बरकरार रखने के लिए बाल धोने से एक घंटा पहले भी तेल से मालिश की जा सकती है।

LIVE TV