
रजत शुक्ला
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की चर्चाएं अब तूल पकड़ने लगी हैं। ऐसा हम नहीं ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स बता रही है वैसे आप को बता दें कि मामले का तूल पकड़ना लाज़मी भी है। क्योंकि कुछ समय से इन दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी। हालांकि, दोनों ने इस बात को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों अपनी रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल करने वाले हैं। खैर, अभी हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में दोनों के बीच करीबी साफ नजर देखने को मिली है। अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को प्रमोट करने आए थे। मलाइका इस शो की जज हैं। दोनों जब मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों ने साथ में डांस भी किया। इससे पहले इनको लैक्मे फैशन वीक में भी एक साथ देखा गया था।
आईएएस पर दर्ज हुई एफआईआर, खुल गया इस फर्जीवाड़े का पूरा कच्चा चिटठा
हालांकि आपको बात दें कि 28 मार्च 2016 को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई मौकों पर बहुत क्लोज नजर आए। आप को बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की मुलाकात साल 1993 में एक कॉफी ब्रांड Mr. Coffee की शूट पर हुए थी। जहां वे पहली नजर में वे एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद उनका अफेयर पांच साल तक चला और फिर दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए।