RTI : 1 साल में CM कार्यालय में पी गई 3 करोड़ की चाय, कहा- महंगाई बढ़ गई है

मुंबई। चूहा घोटाले का आरोप झेल रही महाराष्‍ट्र की फडणवीस सरकार पर अब चाय घोटाले का आरोप लगा है। आरटीआई की एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि साल 2017 में महाराष्‍ट्र सचिवालय में 3 करोड़ 34 लाख 64 हजार 905 रुपए की चाय पी गई है।

फडणवीस सरकार

इस रिपोर्ट का खुलासा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बुधवार को किया। जानकारी देते हुए उन्होंने पूछा कि क्या ‘सीएमओ’ में सोने की चाय पी जाती है? RTI से मिली इस जानकारी के आधार पर निरुपम ने कहा कि क्या सीएमओ में रोजाना 18 हजार 500 कप चाय पी जाती है?

यह भी पढ़ें : FACEBOOK : सीए के ऑफिस में दिखा ‘हाथ’, कहा- जाति के आंकड़े मांगती हैं राजनीतिक पार्टियां

बता दें कि पिछले सप्ताह बीजेपी नेता एकनाथ खडसे ने आरटीआई के जरिए मंत्रालय का चूहा घोटाला उजागर करके मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने सीएमओ में चाय घोटाले का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने आरटीआई के मिली जानकारी को मीडिया के सामने रखा।

वहीँ इस पूरे प्रकरण पर सीएमओ की तरफ से सफाई देते हुए कहा गया कि आरटीआई में दी गई जानकारी का गलत मतलब निकाला जा रहा है। यह रकम सिर्फ चाय पर खर्च नहीं हुई है, अपितु इसमें चाय, नाश्ता, खाना, मंत्रिमंडल की बैठकों में परोसा जाने वाला नाश्ता, सत्कार के लिए लगने वाले पुष्पगुच्छ, शॉल-श्रीफल, गिफ्ट, विभिन्न विभागों की बैठक, मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले शिष्टमंडल आदि के स्वागत सत्कार का खर्च भी शामिल है।

सीएमओ की तरफ से कहा गया कि पहले मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित विभागवार बैठकों का खर्च संबंधित विभाग देते थे। अब मुख्यमंत्री सचिवालय भुगतान करता है। बैठकों की संख्या और महंगाई दोनों बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री से मिलने आने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसलिए खर्च ज्यादा दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : भूख-हड़ताल पर बैठे अन्ना की तबियत बिगड़ी, मांगों पर सरकार ने साधी चुप्पी

मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष संयज निरुपम ने इस पर कहा, ‘एक तरफ किसानों के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, दूसरी तरफ आम आदमी से कर के रूप में वसूले जाने वाले पैसे की लूट मची है। जनता इसके लिए भाजपा सरकार को माफ नहीं करेगी।’

आरटीआई के मुताबिक़…

2017-18 में 3 करोड़ 34 लाख 64 हजार 905 रुपए

2016-17 में 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार 972 रुपए

2015-16 में 57 लाख 99 हजार 156 रुपए

LIVE TV