होली खेलते-खेलते दो गुटों में हंगामे के बाद फायरिंग, 4 गंभीर रुप से घायल

वाराणसी के फूलपूर गांव में डीजे पर चल रहे डांस के दौरान रास्ते से आ रहे गांव के पूर्व प्रधान दिलीप मौर्य को धक्का लग जाने के बाद नशे में धुत लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद पूर्व प्रधान ने अपने घर के लोगों को सूचना दी तभी उनके घर से 3-4 लोगों ने आकर असलहे से फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए।

होली

जानकारी के मुताबिक घटना में प्रेम राम (25), अक्षय चौहान(21), पिण्टू चौहान (19), कर्मा चौहान (45) घायल हो गए। कर्मा और प्रेम खतरे से बाहर है, वहीं पिंटू और अक्षय की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

महागठबंधन में आज होगी सीट बंटवारे की घोषणा, देखिए किसको मिल सकती हैं कितनी सीटें

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान दिलीप मौर्य सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 खोखा और एक तमंचा बरामद किया है। गांव में तनाव है। इस चलते मौके पर पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है।

LIVE TV