एक ही दिन में इतने मरीजों में डेंगू की शिकायत, स्वास्थ्य प्रशासन के उड़े होश

स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुधवार को 85 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक दिन में इतने अधिक मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

स्वास्थ्य प्रशासन

जिला जीवाणुजनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुभाष जोशी के मुताबिक जिले में अब तक 2183 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, छह मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बीमारी पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें जुटी हुई हैं। यह टीमें डेंगू प्रभावित इलाकों में दवाओं का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी दे रही हैं।

डेंगू बढ़ते आंकड़ों क बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की तीन सदस्यीय टीम ने कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे अस्पतालों का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने दोनों अस्पतालों के पैथालॉजी लैब से मरीजों के आंकड़े जुटाने के साथ ही डेंगू वार्डों का भ्रमण कर मरीजों को मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने टीम को तमाम जानकारियां दीं।

पाकिस्तान ने दी PM मोदी के Howdy Modi कार्यक्रम को बर्बाद करने की धमकी, पढ़िए पूरी खबर

डेंगू की जांच के लिए होने वाला एलाइजा टेस्ट अब रायपुर अस्पताल में भी होगा। हालांकि अस्पताल में एक ही लैब टेक्नीशियन है। जिस पर पहले ही जांच का काम का बहुत ज्यादा है। ऐेसे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद शुक्ला ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर एक और लैब टेक्नीशियन तैनात करने की मांग की है।

बागेश्वर जनपद स्थित कपकोट क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित फर्सवाण भी डेंगू का शिकार हुए हैं। उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत होने पर ललित फर्सवाण को कपकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां डेंगू की आशंका पर उनका एलाइजा टेस्ट कराने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। प्लेटलेट्स दो दिन में करीब 70 हजार पहुंचने पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। इसके बाद हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में फर्सवाण का उपचार चल रहा है।

 

LIVE TV