
REPORT – UMA MISRA
मऊ – मऊ जिले में ससुराल में गए एक युवक की लाश मिली है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान से मिले है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन करने में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकिकतपुरा मुहल्ला स्थित नोमानी इंटर कालेज के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट का निशान होने पर लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
लाहौर में सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतक युवक अरविन्द सोनकर शहर कोतवाली थाने के दक्षिण टोला महरनियां मुहल्ले का निवासी है। उसकी ससुराल आजमगढ जिले मे है।
प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया ये संदेश
वह बुधवार को ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद युवक की लाश मिली है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामलें की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।