सपना चौधरी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा में हुईं शामिल, शिवराज चौहान और मनोज तिवारी ने दिलाई सदस्यता

मशहूर सिंगर सपना चौधरी अब बीजेपी की हो चुकी हैं। 6 जुलाई से 11 जुलाई के बीच चलने वाले बीजेपी के सदस्यता अभियान में उन्हें नंबर वन पर रखा गया है। यानि दिल्ली में इस अभियान के तहत बीजेपी ज्वाइन करने वाली पहली सदस्य होने का उन्हें गौरव हासिल होगा।

सपना चौधरी

सपना चौधरी का बीजेपी ज्वाइन करना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा जो कभी उन्हें अपने पाले में खींचने का ख्वाब देख रही थी। हरियाणा में चुनाव भी होने वाले हैं। सपना चौधरी हरियाणा से आती हैं। इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए ये उलझन भरा घटनाक्रम होगा।

सपना चौधरी इससे पहले भी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ बीजेपी के कार्यक्रमों में नजर आ चुकी है। उत्तर पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़ रहे मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार अभियान में भी वे सक्रिय थीं। प्रचार के आखिरी रोज वे और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव मनोज तिवारी के समर्थन में खुलकर सामने आए थे। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे थे।

परिणीति चोपड़ा इस एक्टर को मानती हैं अपना सेलेब्रिटी क्रश, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

मनोज तिवारी की बंपर वोटों से हुई जीत में भोजपुरी बेल्ट से जुड़े लोगों का भी अच्छा खासा योगदान माना जा रहा है। इस बेल्ट में सपना चौधरी खासतौर पर लोकप्रिय हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने भी उन्हें अपने पाले में खींचने की जमकर कोशिश की थी। लोकसभा चुनावों से पहले ही सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि सपना ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस ने बाकायदा सपना की सदस्यता रसीद भी जारी कर दी थी, मगर सपना ने इस बात का खंडन करते हुए प्रियंका के साथ अपनी फोटो को पुरानी करार दिया था।

बीजेपी के इस सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने 6 जुलाई को काशी से की है। बीजेपी अब तक 11 करोड़ लोगों को साथ जोड़कर सबसे बड़ी पार्टी हो चुकी है।

LIVE TV