जिंदा है रावण की बहन शूपर्णखा!

रावण की बहन सूर्पणखाकोलम्बो : रावण की बहन शूपर्णखा के बारे में में तो सभी जानते हैं। कहा जाता है कि भगवान राम ने जब रावण का वध किया उसके बाद वह वनवास चली गई थी और तपस्या कर मुक्ति प्राप्त की। लेकिन श्रीलंका में ही एक महिला ने खुद को शूपर्णखा का अवतार बताया है।

यह भी पढ़ें : स्मृति ईरानी ने बनाया रिकॉर्ड, सोनिया गांधी के सामने खड़ी की चुनौती

श्रीलंका की रहने वाली इस महिला का नाम गंगा सुदर्शनी है। इसका दावा है कि वह भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी देती है जिससे वो लोगों की तकलीफें दूर हो सके।

रावण की बहन शूपर्णखा भविष्य देखने में दक्ष

गंगा की माने तो वह ज्योतिषी नहीं है बल्कि उसमें भविष्य देखने की क्षमता है। उनके मुताबिक वो आने वाली घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : कैटरीना ने बिकनी लुक के लिए सात किलो वजन घटाया

रावण की बहन शूपर्णखा होने का दावा करने वाली गंगा के बारे में लोगों का कहना है कि गंगा ने बचपन में अपने दोस्त के पिता के एक्सीडेंट होने के बारे में बताया था जो सही साबित हुई थी। गंगा को भविष्यवाणी करने के लिए केवल आदमी के नाम और जन्म के बारे में जानकारी चाहिए होती है।

गंगा की भविष्यवाणी की बात साल 1974 में सामने आई थी जब उन्होंने मार्टिन एयर फ्लाइट डीसी8 क्रैश होने की बात पहले ही बता दी थी। इसमें 191 लोगों की मौत हुई थी।

गंगा का कहना है कि उन्हें यह सब विरासत में मिला है। वो बचपन से इसे देखती और करती आई हैं। उनके पिता अंगमपोडी अलाद्दीन डी सोयसा भी इस तरह का अभ्यास किया करते थे। वो आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे।

LIVE TV