ये व्हेल करती है कुछ ऐसा जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप!

 

जानवरों और पक्षियों को लेकर हमें कई तरह की खबरों को पढ़ा है, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं इंसानों की बोली की नकल करने वाले एक प्राणी की. अगर हम आपसे कहे कि एक किलर व्हेल इंसानों की बोली बोल लेती है तो आप सोच में पड़ जायेंगे. इसे आप सच भी नहीं मानेंगे.

killer whale

आज हम इसी  के बारे में कुछ  बताने जा रहे हैं जिस पर आपको यकीन नहीं होगा. लेकिन यह सच है फ़्रांस में एक किलर व्हेल इंसानों की बोली “हलो” और “बाय-बाय” बोल सकती है. आइये जानते हैं इस अनोखी व्हेल के बारे में.

इस ट्रेन की पाबंदी जानकर हक्के-बक्के रह जाएंगे आप, मिसाल है दुनिया में

दरसल, माना जा रहा है कि यह पहली व्हेल है जो इंसानों की बोली की नक़ल कर सकती है. मरीन पार्क में एक प्रशिक्षक ने इस मादा व्हेल को इंसानों की बोली के कुछ शब्द सिखाए हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्र्यूज़ के शोधकर्ता डॉ. जोसेफ कॉल ने बताया, “स्तनधारियों में यह बहुत दुर्लभ है.”

 

इस पर शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने का फ़ैसला किया कि क्या किलर व्हेल दूसरों की नक़ल करके नई बोलियां सीख सकती है. इसके लिए उन्होंने मरीनलैंड एक्वेरियम की एक मादा व्हेल विकी को चुना और उस पर शोध किया. विकी को इंसानों के बोले जाने वाले कुछ शब्द सिखाए गए और उसे उन शब्दों को दोहराते हुए रिकॉर्ड किया गया.

इन दिशाओं के ग्रह को जानें, इनसे आपके जीवन में बढ़ रहीं हैं परेशानियां  

ये जानकर हैरानी होगी कि किलर व्हेल को हलो, एमी और वन, टू, थ्री जैसे शब्द सीटियों और अलग-अलग आवाज़ों में बोलता पाया गया. “यह शोध बताता है कि कैसे एक व्हेल दूसरे व्हेल का उच्चारण सीखती है और कैसे वो अपनी बोली विकसित करती है.”

 

इस बारे में डॉ. जोसेफ कॉल का कहना है कि विकी आवाज़ पानी के ऊपर मुंह करके निकालती है. पानी के अंदर की आवाज़ कुछ अलग हो सकती है. शोधकर्ता इस बात का दावा नहीं करते हैं कि तीन या उससे ज़्यादा किलर व्हेल ऐसा कर सकती हैं.

 

LIVE TV