यहां पानी नहीं बल्कि बरसते हैं पत्थर, डर से लोगों ने छोड़ दिया घरों से निकलना!

नई दिल्ली। आपने बारिश का बहुत आंनद लिया होगा या बारिश आपको बहुत अच्छी लगती होगी लेकिन अगर आप यहां की बारिश देख लेंगे तो शायद इस आंनद को भूल जाएंगे।

यहां पानी नहीं बल्कि बरसते हैं पत्थर

ये जगह महाराष्ट्र में स्थित है। यहां पिछले हफ्ते से रोजाना रात को पत्थरों की बारिश हो रही है। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग इसे भूत-प्रेत का चक्कर मान रहे हैं। जबकि कुछ लोगों के मुताबिक ये महज एक अंधविश्वास है।

बताया जाता है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के आरमोरी शहर में आजकल एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यहां रात 10 से 12 बजे तक अचानक घरों पर पत्थर बरसने लगते हैं। मगर इसका पता लगाने पर कोई व्यक्ति नजर नहीं आता है।

राजस्थान में भी आज 8 कोरोना पॉजिटिव, 6 तबलीगी जमात…

इस घटना से लोगों में दहशत है। उन्होंने घरों से निकलना बंद कर दिया है। कुछ लोगों के मुताबिक यहां बुरी बला का साया है। जबकि कुछ जानकारों के मुताबिक शहर के आजाद चौक में एक खंडहर नुमा इमारत है जिससे आस-पास के घरों पर पत्थर फेंके जाते है। क्योंकि वहां के कई पत्थर गायब मिले हैं।

LIVE TV