मुरादाबाद के बिलारी में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

रिपोर्ट-संजय मणि त्रिपाठी/मुरादाबाद

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसे कोई संतान नहीं हुई थी।

वही मौके पर पहुचे महिला के मायके वालों ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती की आत्महत्या

जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में शशी नाम की युवती की शादी अरविंद नाम के युवक से हुई थी। शशी की शादी को 7 साल हो गए थे। लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं हो पाया था।

जिसके चलते उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। सुबह जब घर वाले उठे तो शशि की लाश उन्हें लटकी हुई मिली। जिसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।

महोबा में पहाड़ के पास अचानक विस्फोट से मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

वही जानकारी मिलने के बाद शशी के मायके वाले भी मौके पर पहुच गए। उन्होंने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि आस पास के लोगो ने किसी तरह से बीच बचाव कराया।

शशी के परिजनों का आरोप है की उसके ससुराल वाले उसे लगातार दहेज और बच्चा न होने को लेकर परेशान कर रहे थे। उनका यह भी आरोप है की उनकी लड़की ने आत्महत्या नहीं की है।

उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल लड़की वालों ने थाने में तहरीर दे दी है। जिसके बाद थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

LIVE TV