फिर मुसीबत में काम आई मुंबई की ‘लाइफलाइन’, लोगों ने खुलकर कहा- शुक्रिया

मुंबईमुंबई। मायानगरी मुंबई का तेज बारिश के कारण बुरा हाल है। जगह-जगह भरे हुए पानी और जाम ने मुंबईकरों की रफ्तार रोक दी है। लेकिन इस मुश्किल समय में भी जिस चीज ने लोगों का साथ दिया, वह थी मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन। मुंबई लोकल पूरी रात चलती रही और फंसे लोगों को उनकी मंजिल पर पहुंचाया।

तेज बारिश और पानी भर जाने के कारण कुछ समय के लिए तो मुंब़ई लोकल भी थम गई थी, लेकिन जैसे ही ट्रेन चालू हुई तो लोगों का जान में जान आई। सेंट्रल रेलवे की ओर से भी लगातार हर ट्रेन का रूट, टाइम ट्वीट किया जा रहा था, जिससे लोगों को ट्रेन के बारे में सटीक जानकारी मिल रही थी।

65 लाख लोग सुरक्षित घर पहुंचे

मुंबई की लाइफलाइन लोकल में एक दिन में करीब 65 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। कहते हैं कि अगर मुंब़ई लोकल रूक गई तो समझो देश की आर्थिक राजधानी की रफ्तार ही रूक गई। लेकिन इस घड़ी में लाइफलाइन ने मुंबई का बखूबी साथ दिया।

ना सिर्फ मंगलवार रात को बल्कि बुधवार सुबह से ही सेंट्रल रेलवे की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी जा रही है। वहीं इसके लिए कई लोगों ने रेलवे का शुक्रिया भी अदा किया। कुछ मुसाफिरों ने ट्वीट किया कि हमें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए शुक्रिया, रेलवे!

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मिला सम्मान

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, गुरुवार को हो सकती है भारी बारिश

LIVE TV