अधिकारियों को फटकारने से जनता का भला होने वाला नहीं

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर जमकर हमला बोला हमला किया। उन्होंने सपा सरकार को कानून-व्यवस्था पर घेरते हुए कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में हर तरफ अराजकता और जंगलराज है। इसके लिए सपा सरकार ही दोषी है।

मायावती

बसपा सुप्रीमो ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को डांटने से जनता को राहत नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि, अधिकारियों को फटकारने से जनता का भला नहीं होने वाला है।

यह भी पढें:- ‘युवराज’ ने पीएम पर कसे तंज, कहा- किसान मर रहा और मोदी…

ऊना कांड पर बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊना कांड में अब तक पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आजम खां के विवादित बयान पर बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार की जातिवादी नीति से प्रभावित आजम खां से बाबा साहब के सम्मान की उम्मीद तो नहीं थी लेकिन अपमानजनक बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी। आजम खां ने ऐसा कर करोड़ों देशवासियों के मन को ठेस पहुंचायी है। बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को बराबरी का हक दिलाने के लिए संघर्ष किया।

यह भी पढें:- समाजवादी स्मार्ट फोन के प्रस्ताव पर सीएम अखिलेश के कैबिनेट की मुहर

मायावती ने कहा कि अंबेडकर ने भारत को हिंदू राष्ट्र का दर्जा देने से रोकते हुए एक धर्मनिरपेक्ष देश बनाने का काम किया। अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व के बारे में कहने से पहले आजम जैसे जिम्मेदार व्यक्ति को दस बार सोचना चाहिए था। लोग यह उम्मीद करते थे कि आजम बाबा साहब का सम्मान करेंगे पर उन्‍होने अपमान किया है। उन्‍होंने डा.अंबेडकर के अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया है। कांग्रेस व भाजपा जैसी पार्टियां डा.अंबेडकर का नाम लेकर चुनावी लाभ लेती रही हैं और इसके लिए उपहास का पात्र भी बन जाती हैं।

LIVE TV