मां अमृता सिंह के साथ साउथ अफ्रीका के जंगलों में मना रही हैं छुट्टियां सारा अली खान

केदारनाथ और उसके बाद सिंबा जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी खूबसूरत अदकारा सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ अफ्रीका में मना रही हैं अपना वेकेशन। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके दी है। मसाई मारा नेशनल पार्क के खूबसूरत नज़ारे को उन्होंने अपनी फोटो के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

sara_ali_khan

हाल ही में बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए सैफ और करीना भी साउथ अफ्रीका ही आए थे। तो आखिर क्यों ये जगह है पटौदी फैमिली की फेवरेट, जानेंगे यहां… अफ्रीका में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशंस मसाई मारा नेशनल पार्क यह कीनिया औ तंजानिया के बॉर्डर पर स्थित है। मसाई मारा नेशनल पार्क आकर आप चिंकारा, हाथई, चीता, जेब्रा और हिरण जैसे जानवरों को देख सकते हैं। यह जगह खासतौर से सफारी के लिए मशहूर है। 1500 वर्ग किमी के एरिया में शेरों को झुंडों में देखा जा सकता है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने वाली होती है।

 

अफ्रीक, एडवेंचर ट्रैवल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। 19,340 फीट ऊंचे दुनिया के सबसे ऊंचे माउंट किलीमंजारो का खूबसूरत नज़ारा तंजानिया आकर देखने को मिलेगा। लेकिन इसकी ट्रैकिंग बिल्कुल भी आसान नहीं इसलिए अगर ट्रैकिंग महज शौक है तो कोशिश भी न करें। 5 से 9 दिन लगते हैं किलीमंजारो के टॉप पर पहुंचने में। बिना ट्रैनिंग के यहां जाना मुश्किल है।

अब दुश्मनों की खैर नहीं, चीन-पाकिस्तान से निपटने के लिए सेना को मिलेगी 73 हजार…

अलग-अलग तरह के, लुप्तप्राय गोरिल्लों का घर है युगांडा का ये नेशनल पार्क। वाइल्डलाइफ में रूचि रखते हैं जो यहां जरूर आएं। घने जंगल के बीच अलग-अलग तरह के गोरिल्ले जहां आपका मनोरंजन करेंगे वहीं कुछ आपको डराते हुए भी नज़र आएंगे।

दोस्तों के साथ अफ्रीका के मोरक्को शहर जाकर आप अपनी इन सारी ख्वाहिशों को पूरा कर सकते हैं। मोरक्को में आपको घूमने, पार्टी करने से लेकर अलग-अलग तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राय करने के भी कई सारे ऑप्शन्स मिलते हैं। कहते हैं विदेशों में नाइटलाइफ बहुत ही शानदार होती है तो अगर आप भी इसका एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ब्लूसिटी Chaouen जरूर आएं जो आपके ट्रिप की बना देगी हमेशा के लिए यादगार। यूरोप के आसपास होने की वजह से मोरक्को शहर के कल्चर में अरेबियन और यूरोपियन दोनों की झलक देखने को मिलती है। घूमने के लिए फेज सिटी, असिलाह सिटी और मेखान्स काफी अच्छी जगहें हैं।

दुनिया के 7 अजूबों में गीजा का महान पिरामिड सबसे पुराना है। यह पिरामिड 2560 ईसा पूर्व के करीब बनवाया गया था। यह 3,800 सालों से दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है। प्राचीन मिस्र के कुफू पिरामिड को महान गीजा पिरामिड के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई 481 फुट (146 मीटर) है। गीजा पिरामिड का बेस (आधार) 55,000 m2 (592,000 स्क्वायर फुट) है। इसका एक-एक कोना 20,000 m2 (218, 000 स्क्वायर फुट) क्षेत्र में बना है। इसमें 2.3 मिलियन लाइमस्टोन ब्लॉक्स और ग्रेनाइट पत्थर लगे हैं।

WhatsApp पर जल्द मिलेगी ‘सिंगल स्टीकर’ चुनने की आजादी, इस वर्जन पर हुआ है स्पॉट

वैसे तो ये जगह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है। लेकिन आप यहां दोस्तों और फैमिली के साथ भी आ सकते हैं। यहां दुनिया के सात नेचुरल वंडर्स में से एक है। इसकी चौड़ाई 1700 मीटर है जो दुनिया के सबसे चौड़ा वॉटरफॉल्स है। वॉटरफॉल्स के निकलने वाले धुंआ 20किमी दूर से ही नज़र आ जाता है। यह अफ्रीका का बहुत ही पॉप्युलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। पानी की बौछारें इतनी तेज होती हैं कि आपको गीला कर देती हैं। विक्टोरिया फॉल्स के नजदीक सफारी और गेम ज़ोन भी है।

LIVE TV