महिला से युवक कर रहा था बदतमीजी ,पति आया बचाने तो उसे खौलती तेल में फेंका ….

घुमारवीं/कुठेड़ा |पुलिस थाना घुमारवीं के तहत हवाण क्षेत्र में एक महिला से युवक ने सब्जी के पैसे के लेन देन पर बदतमीजी की। उसने महिला को कंधे से पकड़ाइस दौरान महिला का पति वहां पहुंचा तो युवक ने उसे धक्का देकर हलवाई की दुकान में रखी गर्म तेल की कड़ाही में फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कड़ाही

मंडी जिले में पड़ते बडौन गांव की निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया त्रिफालघाट में वीरवार को छिंज मेले का आयोजन हुआ था। इस दौरान उन्होंने हवाण क्षेत्र में सब्जी की दुकान लगाई थी। रात करीब आठ बजे नवाणी गांव का रहने वाला चंद्रशेखर दुकान पर आया और सौ रुपये की सब्जी ली। उसने युवक से पैसे मांगे तो वह 50 रुपये देकर जाने लगा। महिला ने कहा सौ रुपये बनते हैं। उसने सौ रुपये का नोट दिया। इसके बाद उसने उसे युवक को 50 रुपये लौटा दिया। युवक तैश में आ गया और उसे कंधे से पकड़कर अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला के शोर मचाने पर हलवाई की दुकान में खड़ा उसका पति मौके पर पहुंचा और युवक को रोकने लगा।

शनिदेव की साढे़सती को इन अचूक उपायों से करें दूर

आरोपित ने उसे भी धक्का दे दिया। इससे वह खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। पीड़ित महिला व उसके पति ने पुलिस ने आरोपित केखिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक अशोक शर्मा ने कहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा जांच के बाद युवक दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

LIVE TV