महाराजगंज में 18 साल की लड़की पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

महाराजगंज में एसिड अटैकरिपोर्टर- रविन्द्र मिश्रा

महाराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरस्त करने में लगे है लेकिन प्रदेश में लगातार छेड़खानी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मनचलों पर न सरकार की नीतियों का असर हो रहा और ना ही पुलिस का खौफ है। इसके चलते आए दिन छेड़खानी की वारदातें सामने आ रही हैं। महाराजगंज में एसिड अटैक का मामला सामने आया, जहां युवक ने लड़की पर तेजाब फेंक दिया।

यह भी पढ़े:-यूपी के बलरामपुर में दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिग लड़कियों के साथ रेप

कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर पकड़ी में बुधवार की शाम को छेड़खानी का मामला सामने आया। जहां एक युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो गुस्साए युवक ने 18 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

घायल लड़की को परिजनों ने सिसवा अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने लड़की को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े:-वाराणसी : विदेशी वृद्ध महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने घटनास्थल के निरीक्षण कर बताया कि थानाध्यक्ष कोठीभार रमाकर यादव ने लड़की पर एसिड अटैक के बाद भाग रहे आरोपी दिनेश सहानी को सिसवा खुर्द गांव के पास गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV