आज होगा मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट, दोपहर 2 बजे शुरू होगा विधानसभा का सत्र

मध्य प्रदेश। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज मध्य प्रदेश की विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। हाल की स्थिति अगर देखें तो यह समीकरण भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों दलों ने अपने-अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर चुके हैं। विधानसभा का सत्र आज दोपहर 2 बजे शुरू होगा। सत्र से पहले कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस वार्ता में कमरनाथ कोई बहुत बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दी है. वर्तमान में विधानसभा का अंकगणित भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है, क्योंकि विधानसभाध्यक्ष एन. पी. प्रजापति ने कांग्रेस के 16 और विधायकों के इस्तीफे गुरुवार की देर रात को मंजूर कर लिए.

अपनी आखिरी इच्छा बताए बिना ही दफन हो गए हत्यारे

विधानसभा में 230 विधायक संख्या है, जिनमें से 24 स्थान रिक्त है. 206 विधायकों के सदन में बहुमत के लिए 104 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. भाजपा के पास 107 विधायक हैं. कांग्रेस के 92 और सपा, बसपा व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से यह आंकड़ा 99 तक ही पहुंचता है.

LIVE TV