मऊ में गरीबों का हाल जानने खुद निकल पड़े डीएम साहब, रेन बसेरे में किया कंबल वितरण

REPORT:-UMA MISHRA/MAU

मऊ जिले में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी गरीब मजलूमों का हाल जानने के लिए शनिवार की रात्रि में निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी को जिला अस्पताल में डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मीयों की लापरवाही मिली।

इसके साथ ही नगर क्षेत्र के फातिमा चौराहे पर अवैध कब्जा का भी मामला प्रकाश में आया। इसके बाद जिलाधिकारी ने रैन बसेरा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित तमाम सार्वजनिक स्थलों का जायजा ले कर गरीबों में कंबल का वितरण किया।

डीएम का निरीक्षण असल कङाके के ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले मजलूमों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में जिलाप्रशासन की एक टीम शनिवार की देर रात्रि में निकली।

जिलाधिकारी जिलास्पताल पहुचे। जहां पर डाक्टरों की लापरवाही प्रकाश में आयी। जिस पर कङी चेतावनी दे कर व्यवस्था को ठीक करने का आदेश दिया गया।

आधुनिक शिक्षा और रोजगार के अभाव में शहरों की ओर पलायन करते लोग, क्या ऐसे ही होगा देश के भविष्य का  निर्माण

इसके साथ ही नगर के फातिमा चौराहे पर अवैध निर्माण कर होटल संचालित होने के मामलें में संबंधित को कार्यवाही कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया।

इसके बाद रोडवेज, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरा सहित सार्वजनिक स्थलों का जायजा लिया गया। जहां पर खुले आसमान और कङाकें के ठंड से जूझ रहे गरीबों में कंबल वितरित किया गया। साथ ही रैन बसेरा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

LIVE TV