…जब शिवमंदिर में मुसलमानों ने पढ़ी नमाज, तो खतरे में आ गई धर्म के ठेकेदारों की सियासत

लखनऊ। वैसे तो आमतौर पर हिन्दू-मुस्लिम के बंटवारे को लेकर चुनावी रोटियां सेंकी जाती हैं। लेकिन आज हम जिस खबर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। वो कोई चुनावी षड़यंत्र नहीं। बल्कि सच्चाई है, जिसे जानकार आप भी हिन्दुस्तानी होने पर गर्व कर सकते हैं।

मंदिर में नमाज़

लेकिन अगर हम कहें कि मंदिर में नमाज पढ़ी जा रही है। तो ये सुनकर ही आप चौंक जाएंगे। आपको लगेगा ये कैसे संभव है। लेकिन ये एकदम सच है। जो अब हिन्दू-मुस्लिम एकता की बड़ी गवाह बन गई हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के जैनपुर गांव से गुजरते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को नमाज पढ़ने के लिए साफ जगह की जरूरत थी। गांव में बने शिवमंदिर से जुड़े लोगों ने नमाजियों को मंदिर परिसर में ही नमाज पढ़ने के लिए कहा।

साथ ही उनके लिए पानी और खाने-पीने का भी इंतजाम किया। मंदिर में नमाज पर ना मंदिर प्रशासन ने ऐतराज जताया और ना नमाजियों ने कोई आना-कानी की।

मंदिर में नमाज पढ़ने का ये मामला तब सामने आया जब नमाज पढ़ते इन लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

बता दें कि बुलंदशहर में शनिवार से तबलीगी इज्तेमा शुरू हुआ है। तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में शिरकत करने के लिए देश-विदेश से लाखों मुसलमान दरियापुर गांव पहुंच रहे हैं।

गांव के प्रधान ने बताई पूरी कहानी

गांव के प्रधान गंगा प्रसाद के मुताबिक, कुछ मुस्लिम बंधू जब जैनपुर गांव में शिव मंदिर के करीब पहुंचे तो जोहर (दोपहर) की नमाज का वक्त हो गया। लेकिन इज्तेमा में जाने वालों की इतनी भीड़ थी कि आगे तक जाम लगा हुआ था।

वे लोग चाहकर भी इज्तेमा वाली जगह जाकर नमाज नहीं पढ़ सकते थे। तब उन लोगों ने गांव के हिंदुओं से मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी।

जालौन महोत्सव में कराया गया कवि सम्मेलन, डीएम ने किया सम्मानित

मुसलमान भाइयों की परेशानी को समझते हुए हम लोगों ने मंदिर में नमाज पढ़वाने का फैसला किया। फौरन ही वुजू (नमाज पढ़ने से पहले किया जाता है) के लिए पानी का इंतजाम कराया गया। मंदिर के पुजारी अमर सिंह वैद्य ने बताया कि जितने भी लोग थे। सभी ने वहां नमाज पढ़ी। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारे का संदेश जाना चाहिए मंदिर सब के लिए है।

नवाबी शौक के लिए सपा एमएलसी की बहन से मोबाइल लूटकर हुआ था फरार, गिरफ्तार

अब इससे बड़ी एकता की मिसाल और क्या हो सकती है। लेकिन कुछ धर्म के ठेकेदारों ये बात जरुर नगवार गुजरा रही होगी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV