प्रदेश के जिलों में होंगे मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम

मंत्रियों के जनता दर्शनदेहरादून। प्रदेश सरकार अब हर जिले में मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम कराएगी। इसका मकसद जनता के बीच सरकार की मौजूदगी का अहसास कराना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने सौ दिन में राज्य के विकास का लांच पैड तैयार किया है और अब विकास की लंबी छलांग लगाने की तैयारी चल रही है।

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य को विकसित करने के लिए कुछ बड़े कदम उठाने होंगे, जिसके लिए सरकार तैयार है। सरकार चुनाव में घोषित पार्टी के दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और सरकार बनने के बाद संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

अनाथ बच्ची ने डीएम को भेजा मैसेज, ईदी देने पहुंचा पूरा ‘शहर’, छलक आईं सभी की आँखें

उन्होंने कहा कि अब पार्टी को प्रदेश की राजनीतिक अस्थिरता को दूर करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। विपक्ष आधारहीन आलोचना कर रहा है। सभी को मिलकर सरकार को मजबूत बनाने के साथ ही विपक्ष के आरोपों का जवाब देना है। इसके लिए सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएं।

इस दौरान संगठन व सरकार के बीच सामंजस्य बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार को जनहित के कार्यो के संबंध में सुझाव देने के साथ ही समस्याओं को भी साझा किया। बैठक को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने भी संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, अरविंद पांडे, राज्य मंत्री धन सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल भी मौजूद थे।

LIVE TV