बॉक्स ऑफिस के लिए लकी साबित हुई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’
मुंबई। ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को फैंस ने होली पर यादगार ताहफा दिया है। बॉक्स ऑफिस के लिए फिल्म लकी साबित होती नजर आ रही है। होली के दिन फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने रिलीज के चार दिन में ही काफी अच्छी कमाई कर ली। रिलीज के दिन से ही फिल्म लोगों के दिल को जीतने में कामयाब हुई।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 12.25 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की थी। अगले दिन तो फिल्म ने और ऊंची छलांग लगाते हुए 14.75 कह कमाई कर ली। रविवार के दिन की ऑफिस और कॉलेज की छुट्टी तो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हुई। रविवार के दिन फिलम ने 16.05 की कमाई करी।
दिन पर दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा बढता ही गया। होली के जश्न की वजह से फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ा फिर भी फिल्म ने वह कर दिखाया जिससे फिल्म के 100 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होने के आसार बढ गए हैं। होली के दिन फिल्म महज 9 करोड़ का ही कलेक्शन ही कर पाई। फिर भी फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म बद्रीनाथ बंसल और वैदही त्रिवेदी की कहानी पर आधरित है। दानों इससे पहले भी 2 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वरुण और आलिया की जोड़ी पर्दे पर तीन साल बाद नजर आई है। आखरी बार दोनों साल 2014 में आई हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में साथ दिखे थे। फिल्म ने कॉमेडी के साथ बड़ी खूबसूरती से सामाजिक संदेश दिया है। दोनों की जोड़ी को दर्शक ने पर्दे पर काफी पसंद किया है।