बदमाशों के हौसले बुलंद , डकैती के बाद की युवक की निर्मम हत्या

बदायूं : बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव प्रेमी नगला में एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम  दे डाला। एक युवक ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है।

 

हत्या

 

 

 

व्हाट्सएप की टिपलाइन सेवा का चुनाव में कोई उपयोग नहीं, इस नंबर पर कर सकते हैं…

बता दें की जिले के थाना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव प्रेमी नगला में शुक्रवार रात करीब दो बजे 1 दर्जन से अधिक बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। गांव निवासी हरीश शक्य ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हरीश की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोग इकट्ठे होने लगे।

वहीं लोगों को आता देंख बदमाश भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन 2 घण्टे तक पुलिस गांव नहीं पहुंची। घण्टो बाद पहुंची पुलिस ने मामले को  डकैती में दर्ज न कर चोरी में दर्ज करने की जिद पर डटी रही। लोगों के दवाब के बाद पुलिस ने बाद में डकैती की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

वहीं मामले में पुलिस एसएसपी का कहना है कि घटना करीब 2 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश चोरी कर जा रहे थे तभी हरीश की पत्नी जाग गई। जिस पर हरीश ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों की मदद से एक बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

LIVE TV