प्रियंका को भी नहीं छोड़ा, तन्मय ने उड़ाया मज़ाक

मुंबई। कॉमेडियन तन्मय भट्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के नाम का मज़ाक उड़ाया है। इस ट्वीट के बाद उनके फैंस भड़क गए, साथ ही प्रियंका ने भी तन्मय को करारा जवाब दिया है।

प्रियंका चोपड़ा का उड़ाया मज़ाक

प्रियंका वैसे भी इन मामलों में पीछे नहीं रहती हैं। जहां अपनी बात रखनी होती है, वो खुलकर बोलती हैं, फिर चाहे विषय कोई भी हो। प्रियंका ने तन्मय को जवाब देते हुए ट्वीट किया ….

हालाँकि प्रियंका ने भी इसे मज़ाक के रूप में ही लिखा था। उसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि यह दोनों के बीच में हुआ एक मजाक था। कॉमेडी मनोरंजन करने का सबसे बेहतर जरिया है। लेकिन प्रियंका के फैंस ने इस बात को मज़ाक में नहीं लिया। इतना ही नहीं, कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर तन्मय को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया।

उसके बाद तन्मय ने भी प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, पीसी के फैन्स, क्यों मुझपर चढ़ रहे हो। यह उनके सम्मान में था। आप लोगों को क्या हो गया है, समझ नहीं आ रहा?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV