प्रियंका की शादी में निक के दोस्तों का हुआ खुलासा

नई दिल्ली : बॉलीवुड दुनिया की सबसे एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बहन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के 3 महीने बाद जीजा निक जोनस के दोस्तों को लेकर बड़ी बात बोली है। देखा जाये तो परिणीति एक्टर अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंची। और यहां उन्होंने शो में मौजूद सभी लोगों के साथ जमकर मस्ती भी की।

प्रियंका

वही साथ ही कपिल शर्मा के कई सवालों के जवाब भी दिए। जहां शनिवार को प्रसारित हुए ‘द कपिल शर्मा शो’ में परिणीति और अक्षय कुमार के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। लेकिन इस दौरान कपिल शर्मा ने परिणीति से बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी में निक जोनस के दोस्तों को लेकर सवाल किया है की , अगर शादी में निक के दोस्त उनके साथ फ्लर्ट करते तो क्या होता.?’

मरीज ने सीलबंध खांसी की दवाई का ढक्कर खोला तो पाया कुछ ऐसा कि उड़ गाए होश…

बता दें की इस पर नमस्ते इंग्लैंड की अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा- ‘लाइन तो मारी पर मैंने लाइन ली नहीं।’ इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर और भी कई खुलासे किए। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक के लिए साइन किया गया है।

खबरों के मुताबिक उनसे पहले यह बायोपिक अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कर रही थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते वह इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। श्रद्धा के बाहर होने के बाद मेकर्स ने परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। वह जल्द ही इस फिल्म के लिए साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती नजर आ सकती हैं।

गौरतलब है कि साइना नेहवाल के फैंस उनकी बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बीते दिनों रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लप रही। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था।

LIVE TV