पाकिस्तान, श्रीलंका की जेलों में बंद है 500 भारतीय मछुआरे

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान व श्रीलंका की विभिन्न जेलों में कुल 500 भारतीय मछुआरे बंद हैं। लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 482 मछुआरे जबकि श्रीलंका की जेलों में 18 मछुआरे बंद हैं।

वी.के.सिंह के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे में 1,050 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाएं हैं, जबकि श्रीलंका के पास 10 नौकाएं हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सिर्फ 391 मछुआरों की हिरासत की बात स्वीकार की है, लेकिन किसी भी भारतीय नौका की बात नहीं स्वीकार की है।

पाकिस्तान व श्रीलंका दोनों देशों द्वारा इस साल कुल 388 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है। पाकिस्तान ने 174 व श्रीलंका ने 214 मछुआरों को रिहा किया है।

रिसर्च ने बताया, ज्यादातर महिलाएं, मस्क्यूलर मर्दों को ही मानती हैं आकर्षक…

सिंह ने कहा, “सरकार भारतीय मछुआरों की सुरक्षा व कल्याण को अत्यधिक प्राथमिकता देती है।”

मशहूर हस्तियों ने इन अनोखें तरीकों से दी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, “हमारे मिशन नियमित रूप से दूसरे देशों में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों के लिए कांसुलर पहुंच की मांग करते हैं और उनकी जल्द रिहाई, स्वदेश वापसी के लिए कार्यरत हैं।”

LIVE TV