पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ा सर्दी का सितम, ठिठुरन से घरों में कैद हुए लोग

रिपोर्ट –  राकेश पंत

 कोटद्वार।  ठंड से ठिठुरे लोग घरों में हुए कैद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सर्दी का सितम जारी रहा। सुबह के समय आंशिक कोहरा छाया रहा और पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंडक में काफी इजाफा हुआ। सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है  पूरे दिन धूप नहीं निकली।

कोटद्वार

सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा। मौसम में ठिठुरन बरकरार बनी रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सर्द हवाएं चलने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। लगातार तापमान गिरने से ठंडक में इजाफा हो  अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ।  पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। लोग अपने घरों से बहुत आवश्यकता होने पर ही पर्याप्त गर्म कपड़े पहनकर निकले। ठंड से निजात पाने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए।

बुरी तरह झुलसी फतेहपुर रेप पीड़िता की कानपुर में इलाज के दौरान मौत, हैलट अस्पताल में कराया गया था भर्ती

वही उपजिलाधिकारी का कहना है कि शीतकालीन को देखते हुए जगह जगह अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कर दी गयी है साथ ही रोडवेज बस स्टैंड ओर रेलवे स्टेशन पर भी अलाव की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है और जो गरीब लोग है उनको प्रशासन द्वाराव कबल देने की व्यवस्था की गयी है जो बुजर्क लोग है उनको इस ठंड से बचने के लिए कबल दिए जा रहे है ।

 

LIVE TV