देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले देश के इस राज्य में, जानें मुख्य वजह

एनसीआरबी की रिपोर्ट की माने तो मंगलवार को साल 2017 का अपराधिक डेटा जारी किया गया है। जिसके अनुसार यूपी में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। साल 2016 में भी महिलाओं के खिलाफ ही सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए दए थे।

एनसीआरबी

 

एनसीआरबी के अनुसार देश के कुल दर्ज होने वाले मामलों में करीब 14 फीसदी उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। हलांकि हत्या के मामलों में कमी दर्ज की गई है। साल 2016 में हत्याओं के करीब 4889 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2017 में 4324 मामले ही प्रकाश में आए।

साथ ही दलित उत्पीड़न के भी सबसे ज्यादा मामले भी यूपी में ही दर्ज किए गए है। साल 2016 में एसटीएसीट के खिलाफ करीब 10 हजार 426 ऐसे मामले दर्ज हुए, जो साल 2017 में बढ़कर 11 हजार 444 हो गए।

भारी बारिश के कारण जारी हुआ दक्षिण भारत के कई राज्यों में हाई अलर्ट…

साइबर क्राइम के भी सबसे ज्यादा मामले यूपी में ही दर्ज किए गए। 2016 में साइबर अपराध के करीब 2639 मामले दर्ज किए गए, जो 2017 में दोगुने होकर 4971 हो गए। वहीं देश में दर्ज होने वाले कुल अपहरण के 20.8 फीसदी मामले भी उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए।

LIVE TV