दूर से देखने पर किला दिखेगा और पास आने पर गायब हो जाएगा, कुछ ऐसा है गढ़कुंडार का किला  

भारत में बहुत से ऐसे  किले है जो रहस्यमयी है। किलों की खासियत के साथ ही साथ यह भी है कि उनमे प्राचीन काल के बहुत सारे रहस्य भी कैद है। किलों के राजा तो कब के इस दुनिया को छोड़कर चले गए। पर उनके महल व उनके किले अभी भी उसी जगह पर उन राजाओं के राज लेकर खड़े हैं।  ऐसा ही एक रहस्यमायी किला है जो आपको हैरान कर देगा। आइये जानते है उस रहस्यमयी किले के बारे मे…

 गढ़कुंडार का किला

गढ़कुंडार का किला भारत का सबसे रहस्यमयी तथा जिज्ञासा वाला किला है। जो उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 11वीं सदी मे बना गढ़कुंडार का किला 5 मंजिल का है, जिसमे से 2 मंजिल तो जमीन के नीचे और 3 मंजिल जमीन के ऊपर है। कहा जाता है ये किला 1500 साल से लेकर 2000 साल पुराना है। हालांकि ये आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है कि ये किला किस राजा का है और कब बना है। बस इतना ही सुनने मे आया है कि यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा।

737 मैक्स-8 दुर्घटना में पीड़ितों के परिवार वालो को बोइंग देगी करोड़ो रुपये…

यह एक ऐसा रहस्यमयी किला है जो आपको हैरान कर देगा क्योकि इस किले का रास्ता थोड़ा अजीब है । अगर आप इस किले को चार-पाँच किलोमीटर दूर से देखते है तो आपको वह साफ दिखाई देगा और यदि आप पास आकर इस किले को देखेंगे तो यह गायब हो जायगा। और तो और आपको यह किले का रास्ता जिस तरफ से दिखेगा यदि आप उस रास्ते से जाएंगे तो आप रास्ता भटक जाएंगे। दरअसल ये रास्ता किले की सुरक्षा को ध्यान मे रखकर बनाया गया था। और इस किले मे जाने के लिए एक विशेष रास्ता बनवाया गया था।

गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमयी किले में होती है। आसपास के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बरात आई थी। बरात यहां किले में घूमने आई। घूमते-घूमते वो लोग बेसमेंट में चले गए, जिसके बाद वो रहस्यमयी तरीके से अचानक गायब हो गए। उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका। इसके बाद भी कुछ इस तरह की घटनाएं हुईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया।

एसपी ट्रैफिक कार्यालय में बेहोश हुआ होमगार्ड,एसपी ट्रैफिक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

यह किला बहुत डरावना भी है क्योकि इस किले मे यदि आप दिन मे भी जाएंगे तो भी आपको अंधेरा ही मिलेगा और वो बहुत डरावना लगेगा। और आप इसके अंदर भटक भी सकते है क्योकि ये भूल-भूलइया की तरह है अंदर से। कहा जाता है कि इस किले मे बहुत खजाना भी है, बहुत से लोगों ने खजाना चुराने का प्रयास किया पर नाकामयाब रहे और दुबारा वापस भी नही आ पाये।

LIVE TV