ठेंगा दिखाते साइन बोर्ड! सिर्फ नाम का है सफाई अभियान, जानें हाल

रिपोर्टर- आशीष सिंह

लखनऊ– नगर निगम गोमती नदी को साफ-सुथरा रखने के तमाम दावे करता है। साथ ही नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए मीटिंग से लेकर नोटिस भी जारी होती है लेकिन ये तमाम प्रयास केवल एसी कमरों में बंद होकर किए जा रहे है। यही कारण है कि गोमती नदी के किनारे 200 मीटर के दायरे में कूड़ा-मलबा न फेंकने का बोर्ड लगा है तो वहीं बोर्ड के नीचे ही मलबे के ढेर लगा है। ऐसे में गोमती नदी को स्वच्छ रखने की योजना फेल हो रही है।

गोमती नदी में कूड़ा-मलबा न फेंका जाए इसके लिए नगर निगम ने नदी के किनारे-किनारे कई जगहों पर साइन बोर्ड लगवाए हैं। जिसमें साफ-साफ अक्षरों पर लिखा गया है कि गोमती नदी के 200 मीटर की दूरी पर मलबा-कूड़ा नही फेंका जाएगा, और जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस चेतावनी बोर्ड में जिलाधिकारी लखनऊ भी लिखा गया है। इतना सब होने के बाद भी कोई असर नही दिख रहा। 200 मीटर की तो बात छोड़िए जहां बोर्ड लगा है ठीक उसी के नीचे ही मलबे और कूड़े का ढेर लगा है। इसकी चिंता न तो विभागीय अधिकारियों को है और न ही लोगों में जागरूकता है।

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने गोमती नदी को लेकर नगर निगम को कई बार फटकार लगाई है। इतना ही नही उच्च न्यायालय ने भी प्रदूषण न रोक पाने पर अधिकारियों को तलब भी किया। ऐसी कार्रवाइयों का असर भी हुआ और कुछ दिन तक सब कुछ व्यवस्थित रहा, लेकिन समय गुजरने के सब कुछ पहले जैसा हो गया। देखते ही देखते लोगों ने फिर से गोमती नदी के किनारे टूटे हुए घरों का मलबा फेंकने लगे। इससे गोमती को स्वच्छ रखने की मंशा पर पलीता लग रहा है।

पूरे मामले पर नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि गोमती को स्वच्छ करने को लेकर नगर निगम प्रतिबद्ध है। जो भी व्यक्ति गोमती नदी के दायरे में मलबा-कूड़ा फेंकेगा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। स्थानीय लोगों के सहयोग से ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता  , एक बार फिर आतंवादियों की नाकाम हुई साजिश…

लाखों लोगों की प्यास बुझाने वाली गोमती नदी दिन प्रति दिन प्रदूषित होती जा रही है और साथ ही नदी के आसपास मलबे के ढेर भी बढ़ते गए। अब नगर निगम एक बार फिर सक्रिय हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अधिकारी आदेश जारी करने के बाद क्या कुछ करेंगे या फिर सबकुछ हवा-हवाई ही रहेगा।

LIVE TV