टिक-टॉक बना बिछड़े हुए पति से मिलवाने का जरिया, आप भी जानें कैस

हमे पता है टिक-टॉक के दीवाने आप भी है। भारत मे प्रचलित टिक-टॉक लोग न केवल देख रहे है बल्कि बनाते भी है। इस समय की सबसे प्रचलित एप्लिकेशन टिक-टॉक है। लोगो के टाइम पास का जरिया भी टिक-टॉक है। टिक-टॉक पर रोज़ नए-नए विडिओस आते है। टिक-टॉक से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। एक व्यक्ति तीन साल पहले लापता हो गया था और उसकी पत्नी ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की पर वो नही मिला। लेकिन तीन साल बाद टिक-टॉक ने उस व्यक्ति को उसकी पत्नी तथा उसके बच्चे से उसे मिला दिया।

टिक-टॉक

जानकारी के अनुसार, 2016 में सुरेश नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी जया तथा दो बच्चों को छोड़कर घर से चला गया था। जया ने सुरेश को ढूंढने की हर सम्भव कोशिश की, अपने रिस्तेदारों मे पता किया,  पड़ोसियों से पूछा, दोस्तों से पता किया। लेकिन सुरेश का कुछ पता नही चला। फिर जया ने पुलिस की मदद ली पर उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ । पुलिस भी सुरेश को नही ढूंढ पाई।

लखनऊ-अयोध्या एचएच-28 हाइवे पर रिलायंस का एक तेल से भरा टैंकर पलट गया, आग से झुलसे कई लोग

हाल ही में जया के एक रिस्तेदार ने टिक-टॉक में एक वीडियो दिखाया उस वीडियो में एक व्यक्ति था, जो हुबहू उसके पति सुरेश की तरह दिखता है। यह देखकर जया दंग रह गई। फिर जया ने उस वीडियो को पुलिस को दिखाया। पुलिस ने छान-बिन की। इससे यह पता चला कि वो व्यक्ति सुरेश ही है। पुलिस ने उसके बारे मे सारी जानकारी निकलवाई जिससे पूरी तरह यह साबित हो गया कि वही सुरेश है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह होसुर में एक ट्रैक्टर कंपनी में काम कर रहा था। टिक-टॉक के वीडियो में वह एक ट्रांसजेंडर महिला के साथ दिख रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके महिला के साथ संबंध थे। हालांकि पुलिस ने सुरेश को समझा-बुझाकर पत्नी जया के साथ घर भेज दिया है।

 

LIVE TV