जानिए ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए ज़रुरी है ये हर्ब

 

हर्ब्स मौजूद हैं जो हमारे आस-पास आसानी से पाए जा सकते हैं। ये हर्ब्स घातक रोगों के उपचार में काम लाए जाते हैं। शंखपुष्पी एक ऐसी ही प्राचीन जड़ी-बूटी है। इसका उपयोग प्राचीन काल से ही बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। शंखपुष्पी के फूल शंख की तरह दिखाई देते हैं इसीलिए इस पौधे का नाम शंखपुष्पी पड़ा। शंखपुष्पी स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। दिमाग के विकास, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए यह फायदेमंद होता है।

 

herb

 

जानकारी के लिए बता दें शंखपुष्पी नसों को शांत करता है साथ ही तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। यह स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसॉल के स्तर को कम करता है। एक गिलास पानी के साथ शंखपुष्पी का सेवन दिमाग को शांत करने के लिए लाभकारी होता है। शंखपुष्पी दिमाग के लिए एक अच्छा टॉनिक होता है। यह ना सिर्फ आयुर्वेद बल्कि मेडिकल सांइस के हिसाब से भी दिमाग के विकास के लिए और याद्दाश्त को बढ़ाने के लिए उपयोगी होता है।

जानिए अगर आप भी खाते हैं चलते-फिरते है खाना तो हो जाये सावधान, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान…

 

पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है

 

इसी के साथ शंखपुष्पी पाचन को सही करता है और भूख को बढ़ाने के लिए लाभकारी होता है। शंखपुष्पी की पत्तियों में लेक्सेटिव गुण होते हैं जो पाचन तंत्र में गलत जगह पर गैस पैदा होने और बनने से रोकता है। यह पाचन को बढ़ाता है और बोवेल मूवमेंट को सही करता है इसलिए शंखपुष्पी पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है।

LIVE TV