अमेरिका ने निकाली चीन के दावों की हवा, दक्षिणी चीन सागर में उड़ाए लड़ाकू विमान

चीन को अमेरिकाटोकयो। भारत को लगातार आंख दिखाने वाले चीन को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। दरअसल चीन जिस समुद्री क्षेत्र दक्षिणी चीन सागर पर अपना अधिकार जताता है अमेरिका ने उसी क्षेत्र में अपने दो लड़ाकू विमान उड़ाए हैं। इस बात की जानकारी खुद अमेरिका ने दी है। उसने इस विवादित समुद्री क्षेत्र पर चीन के दावे को दरकिनार किया है और इसे अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र बताया है।

गुरुवार को अमेरिकी वायुसेना के दो विमानों ने दक्षिणी चीन सागर के ऊपर उड़ान भरी है। वहीं अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति की जी20 सम्मेलन में संभावित मुलाकात पर भी आशंका के बादल मंडरा रहे हैं इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर चीन की भूमिका पर चर्चा कर सकते हैं।

संकट से घिरे भारत के लिए आई एक और बुरी खबर, चीन और पाकिस्तान मिलकर करने जा रहे ये काम

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को उत्तर कोरिया ने अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है जिसकी जद में अमेरिका भी आता है। इस बात को लेकर अमेरिका के माथे का बल बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिणी चीन सागर को लेकर चीन हमेशा से ही दादागिरी दिखाता रहा है। चीन के साथ साथ इस समुद्री क्षेत्र पर ब्रूनेई, फिलीपींस, मलेशिया, ताइवान और वियतनाम भी अपना दावा करते हैं।

खुलासा : हत्याओं से ज्यादा सेक्स स्लेव के साथ वक्त बिताते हैं ISIS आतंकी

साउथ चाइना सी व्यापार के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है इसके रास्ते हर साल लगभग 50 खरब डॉलर का व्यापार होता है। इस वजह से भी चीन इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहता है। वहीं ऐसे में अमेरिकी वायुसेना का इस समुद्री क्षेत्र में उड़ान भरना मतलब चीन को खुली चुनौती देना है। वहीं ऐसी हरकतों को लेकर पेइचिंग अक्सर दूसरे देशों का विरोध करता रहा है।

अमेरिका भी इस समुद्री क्षेत्र में चीन के दावे को हमेशा से ही दरकिनार करता आया है। इसके साथ साथ चीन द्वारा इस क्षेत्र में सैन्य सुविधाओं का निर्माण भी अमेरिका की सोच के खिलाफ है। यूएस एयरफोर्स के प्रवक्ता मेजर रेयान सिंपसन ने बयान देते हुए कहा है कि इस इलाके के हवाई क्षेत्र में उड़ने वाले ये दोनों अमेरिकी विमान जापानी जेट फाइटर के साथ पास के ही पूर्वी चीन सागर में प्रशिक्षित किए गए थे।

LIVE TV