इस शो के लिए एक्टर्स का नहीं बल्कि 300 घोड़ों का हुआ ऑडिशन

चंद्र नंदनीमुंबई| टेलीविजन शो चंद्र नंदनी में एक्टर रजत टोकस के किरदार चंद्र के लिए सही घोड़ा चुनना बेहद मुश्किल था।

इस सीक्वेंस के लिए 300 घोड़ों का ऑडिशन लिया गया।

सूत्र ने बताया, “रजत का घोड़ा आखिरी मिनट पर मौजूद नहीं था, इसलिए हमें दूसरा घोड़ा लेना पड़ा। लेकिन कोई भी सीक्वेंस में फिट नहीं हुआ।”

यह भी पढ़ें; ब्रेकअप के बाद क्रिस्टन नजर आईं नई गर्लफ्रेंड के साथ

चंद्र नंदनी का ऑडिशन

सूत्र ने कहा, “हमने आखिरी मिनट में 300 घोड़ों का ऑडिशन लिया और फिर पूरी तरह से प्रशिक्षित घोड़े को लिया। घोड़े पर रजत का पूरा नियंत्रण था और खूबसूरती से सीक्वेंस पूरा किया गया।”

LIVE TV